ट्रक की टक्कर से पत्नी की मृत्यु, पति गंभीर

0
253

भंडारा : वास्तु पूजन के लिए जवाहरनगर सावली से गोंदिया जा रहे दोपहिया सवार दंपति को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पत्नी की घटनास्थल पर दर्दनाक मृत्यु हो गई। वहीं पति घायल है। यह घटना भंडारा – साकोली राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 पर मुंडीपार ग्राम के पास शुक्रवार,21 मार्च की दोपहर 2 बजे घटित हुई। इसे लेकर साकोली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज किया है।
मृतक का नाम भद्रशीला जितेंद्र बन्सोड (40) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहरनगर परिसर के सावली ग्राम निवासी जितेंद्र धर्मराज बन्सोड (49) तथा पत्नी जितेंद्र धर्मराज बन्सोड (49) दोनों अपनी दोपहिया क्रमांक एमएच 36 एडी 5238 से वास्तु पूजन के लिए गोंदिया जा रहे थे। इस दौरान मुंडीपार परिसर में अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में भद्रशीला बन्सोड की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी राहगीरों ने साकोली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here