पोक्सो का आरोपी जमानत पर रिहा

0
218

गोंदिया. शहर पुलिस थाने के तहत सिंगलटोली निवासी प्रशांत मोटघरे (27) को जिला सत्रा न्यायाधीश ने जमानत पर रिहा कर दिया हैं. आरोपी के खिलाफ नाबालिग लड़की से बलात्कार के प्रकरण में पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया था. गोंदिया के सिंगलटोली निवासी आरोपी प्रशांत मोटघरे, ढाकणी निवासी सौरभ मेश्राम (23) व आमगांव तहसील के मक्कीटोला निवासी मनोज टेकाम (31) के खिलाफ गोंदिया शहर पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अलग-अलग स्थानों पर जबरन बलात्कार के आरोप पोक्सो की धारा 4,6,8 और 12 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया था. इस मामले में जिला सत्र न्यायाधीश खान ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया. इनमें से एक आरोपी सौरभ मेश्राम को पहले ही जमानत पर रिहा कर दिया गया था. सरकार की ओर से एड. चुटे तथा आरोपी की ओर से एड. निजाम और एड. बारापात्रे ने पैरवी की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here