गोंदिया : रामनगर थाने के तहत गजानन कॉलोनी कुडवा निवासी फिर्यादी मंगला ध्रुवराज पारधी (52) अपने घर के आगे की सड़क पर मार्निंग वॉक करने गई थी. इस दौरान दो व्यक्ति मोपेड बाइक से आए और निमगांव कहां है करके पुछ कर महिला के गले की सोने की चैन जोर से खिच कर भाग गए. महिला निचे गिरने से घायल हो गई है. फिर्यादी की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक बस्तावडे कर रहे हैं.



