डा. गोस्वामी की दुर्घटना में मौत

0
191

गोंदिया : तिरोड़ा-तुमसर रोड पर बिरसी फाटा के पास हेडाऊ आरा मशीन के सामने रोड का काम अधूरा होने से वहापर आए दिन दुर्घटनाये होती रहती है. उसी जगह डा. जितेंद्र गोस्वामी की 29 मई की रात करीब ११ बजे दुर्घटना मे मृत्यू हो गई.
तिरोडा के एड. उमेश गंगापारी के अंतिम संस्कार में डा. गोस्वामी आए थे. रात करीब ११ बजे तुमसर वापस जाते वक्त बिरसी फाटा के पास मोटरसाइकिल हादसा हो गया. बिरसी से तिरोडा की ओर आ रहे निखिल बैस ने उन्हें अपने गाडी मे डाल कर तिरोड़ा के उपजिल्हा अस्पताल में भर्ती कराया. डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बिरसी फाटा के पास बार – बार दुर्घटना होते रहती है. जमीन का विवाद कोर्ट में होने की वजह से वहा रोड़ का काम पूर्ण नही हो सकता, ऐसा बताया गया है. वहा दुर्घटना में कई लोगो की जान चली गई, वहीं कई अपाहीज हुए है. आमदार, खासदार, मंत्री इसी रोड़ से हमेशा आते जाते है. लेकिन आज तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकाल सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here