पत्नी के बाद पति ने भी की आत्महत्या

0
209

गोंदिया. सडक अर्जुनी तहसील में जनवरी माह में प्रेमविवाह करने वाले दंपत्ति की पत्नी की लाश दो दिन पहिले ही रेलवे ट्रैक पर मिली थी. तभी 2 जून को पति का शव भी रेलवे ट्रैक पर मिला. इस घटना से तहसील में हड़कंप मच गया है. सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर दोनों ने आत्महत्या क्यों की.
सडक अर्जुनी तहसील के सौंदड में एक हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई है. एक जोड़े की हाल ही में जनवरी के महीने में शादी हुई. लेकिन यह प्रेम विवाह कुछ ही समय बाद टूट गई. पत्नी के बाद पति ने भी रेलवे लाइन पर आकर आत्महत्या कर ली. इससे गांव में सनसनी फैल गई है. 31 मई को दोपहर करीब 2.49 बजे चंद्रपुर रेलवे लाइन पर डिकेश्वरी दिगंबर भुसारी (उम्र 19) का शव मिला था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी. इसी दौरान उसके पति दिगंबर श्रवण भुसारी (उम्र 24) की भी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली. चांदाफोर्ट-जबलपुर ट्रेन के नीचे आकर उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. इस मौके पर यह सवाल उठाया जा रहा है कि चार महीने के भीतर ही प्रेम विवाह क्यों टूट गई. इस घटना की जांच थानेदार रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार आनंद दामले, संजय चकोले, सिपाही महेश धुर्वे कर रहे हैं. दोनों पति-पत्नी की आत्महत्या के पीछे किसी का हाथ तो नहीं है, इसका पता लगाने के लिए डुग्गीपार पुलिस गहन जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here