फिर सामने आया सायबर हमला : दिल्ली एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक के होने के बाद अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक

0
580

डिजिटल डेस्क,दिल्ली।  दिल्ली एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक के एक हफ्ते बाद ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक हो चुका गया। इस हैंडल को गुरूवार की सुबह ही हैक किया गया था। इसकी जानकारी सामने आते ही सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्टपर्ट की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब अकाउंट को रिस्टोर किया जा चुका है।

बीते 9 दिन पहले ही दिल्ली एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक किया गया था। जानकारी के मुताबिक इस दौरान हैकर्स ने कथित तौर पर क्रिप्टोकरेंसी के रूप में 200 करोड़ रुपए की मांग की थी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसी तरह से फिरौती देने से मना कर दिया। जिसके बाद साइबर टेररिज्म और जबरन वसूली का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच इंडिया कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम,गृहमंत्रालय के प्रतिनिधि और दिल्ली पुलिस घटना की जांच कर रही है।  इस मामले पर अभी तक हैकिंग सोर्स का पता नहीं चल पाया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से मंगलवार सुबह किप्टो वॉलेट सुई वॉलेट को बढ़ावा देने वाला ट्वीट कया गया था ट्वीट में कुछ अज्ञात खातों को भी टैग किया गया था। अकाउंट की फोटो भी तिरंगे से सुई के लोगो में बदल दी गई थी हालांकि कुछ समय बाद अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here