कल से शहर में जलापूर्ति शुरू होने की आशंका

0
205

गोंदिया. पिछले चार दिन पूर्व भारी बारिश से डांगोरली स्थित विद्युत आपूर्ति खंडित हो गई थी, वही पंप में खराबी आ गई थी. जिससे शहर की जलापूर्ति बंद हो गई थी. लेकिन महाराष्ट्र जल जीवन प्राधिकरण द्वारा एक पंप को शुरू कर दिया गया है. जिससे जलापूर्ति शुरू होने की आशंका जताई जा रही है. 23 जुलाई को मजिप्रा के अधिकारी संगडपल्लीवार ने जानकारी देते हुए बताया कि डांगोरली पंप दुरुस्ती का ये कार्य पूर्ण कर लिया गया है. रेलटोली स्थित पानी टंकी और बाजार क्षेत्र की टंकी भर चुकी है तथा रामनगर, भीमनगर की टंकी भरने का कार्य जारी है. अगर टंकी में पानी भर जाता है तो पानी आपूर्ति हो सकती है. नही तो 24 जुलाई की सुबह से नियमति जलापूर्ति जारी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here