2 पोकलैंड, 1 टिप्पर व 5 ब्रास रेत सहित 1 करोड़ 35 लाख का माल जब्त,
गोंदिया। गौण खनिज की चोरी कर शासन के राजस्व को नुकसान पहुँचाने वाले रेत माफियाओं पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। नए पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध धंधों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के क्रम में 13-14 दिसंबर की रात दवनिवाड़ा थाना क्षेत्र के मुर्दाडा वैनगंगा नदी घाट पर अवैध खनन कर रेती चोरी के मामले पर पुलिस ने आधी रात को दबिश देकर सवा करोड़ से अधिक का माल जब्त किया है।
इस छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने 2 पोकलैंड मशीन, 1 टिप्पर व 5 ब्रास रेत ऐसा कुल 1 करोड़ 35 लाख 15 हजार के माल के साथ 6 लोगो पर मामला दर्ज किया है।
इनमें टिप्पर क्रमांक एम.एच ३५ ए. एच. 9292 का चालक राजू मनोहर डहारे 37 वर्ष रा.खुर्शीपार, ता. खैरलांजी, जि. बालाघाट, ह्युंडाई रोलेक्स 210-7 पोकलैंड मशीन चालक -घनशाम कन्नयालाल डहाके, वय 36 वर्ष, रा. ठी. वाकडी, ता. खैरलांजी, जि. बालाघाट, कोबेलोको एस के 210 HDLC कंपनी की पोकलँड मशीन चालक – मनोजकुमार सुमिरन यादव, वय २3 वर्षे रा.दादरीकला, ता. बहरी, जि. सिधी को पकड़कर माल जब्त किया गया। 3 अन्य जो मालक है उनका नाम पता नही चल पाया।
आरोपियों के विरुद्ध पो. स्टे. दवनिवाडा में अप. क्र. 304 /2022 कलाम 379, 109 भारतिय दंड संहिता अन्वये गुन्हा दर्ज किया गया।
ये कारवाई पोलीस अधीक्षक, श्री. निखिल पिंगळे, के आदेशान्वये, अपर पोलीस अधीक्षक, श्री. अशोक बनकर के मार्गदर्शन में उपविभागीय पोलीस अधिकारी तिरोडा श्री.प्रमोद मडामे के नेतृत्वात में ठाणेदार राहुल पाटील, पो. ह. भुरे, पो. ह. बघेले, पो. शि. हर्षे, पो. शि. शेंद्रे ने की।