किसानों ने माना विधायक विनोद अग्रवाल का आभार

0
184

गोंदिया. तहसील के चुटिया स्थित श्रीराम अभिनव धान खरीदी संस्था पर धान बेचने वाले किसानों ने विधायक विनोद अग्रवाल के घर के सामने ठिया आंदोलन किया. 36 घंटे तक चले इस ठिया आंदोलन के लिए विधायक विनोद अग्रवाल ने वादा किया था और किसानों से आंदोलन खत्म करने का अनुरोध किया था. उनका सम्मान करते हुए किसानों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया. विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा अपनी बात रखने के कारण 5 सितंबर 2023 को पत्र के माध्यम से 400 से अधिक किसानों को 3 करोड़ 50 लाख रु. का भुगतान करने का आदेश जारी किया गया. इसके बाद 2 से 3 दिन के अंदर जैसे ही किसानों के मोबाइल फोन पर पैसे जमा करने का मैसेज आया तो किसान विधायक के कार्यालय पहुंचे और विधायक अग्रवाल का आभार माना.

सदैव किसानों के साथ : विधायक अग्रवाल
विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा कि अन्नदाता सुखी भव: की भावना मेरे दिल में है और मैं सदैव किसान भाइयों के साथ खड़ा हूं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here