बालाघाट: कान्हा नेशनल पार्क की प्रसिद्ध बाघिन, डीजे ध्वाझंडी दिखी नन्हे 5 शावकों के साथ, पर्यटकों में खुशी..

0
322
                                                                          बालाघाट । बाघ के लिए मशहूर कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मुक्की गेट का जंगल इन दिनों पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। यहां पर्यटक एक साथ पांच-पांच बाघिन के साथ उसके शावकों को देखकर रोमाचिंत हो उठे तों वहीं अमला इससे उत्साहित हो गया है। ऐसा कम ही होता है कि जब बाघिन अपने इतने सारे नन्हें शावकों के साथ दिखाई दें और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मुक्की क्षेत्र के लिए ये पहला मौका है। जब इस तरह के दीदार हो सके है।
कान्हा मुक्की गेट के रेंजर राजेश तिवारी ने इस संबंध में बताया कि डीजे के नाम से मशहूर ध्वाझंडी बाघिन को अपने पांच शावकों के साथ देखा गया। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में बाघिन अपने शावकों के साथ विचरण कर रही थी वह क्षेत्र टूरिस्ट जोन में नहीं आता है। जिसके चलते ही उनके फोटोग्राफ्स बेहतर नहीं आ पाए है, लेकिन एक साथ पांच शावकों के साथ बाघिन की जंगल में मौजूदगी निश्चित ही मुक्की गेट के लिए सुखद क्षण है। ये नन्हे शावक निश्चित तौर पर एक माह के अंदर के ही है।
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की प्रसिद्ध बाघिन ध्वाझंडी डीजे अपने पांच नन्हें शावकों के साथ मुक्की जोन के बाबाठेंगा तालाब मालखेड़ी रोड के समीप देखी गई है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिल्लियों के बराबर के नन्हें शावक देखने में कम ही आते है। सुरक्षा की दृष्टि से बाघिन इतने छोटे बच्चो को घने जंगल में छिपा कर रखती है ताकि हिंसक प्राणियो से सुरक्षित रह सके और धीरे धीरे शिकार करने की कला सिखा सके जिससे वे अपना साम्राज्य स्थापित कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here