गोंदिया-भंडारा जिले में मूसलाधार बारिश से किसानों को भारी नुकसान, तत्काल पंचनामा कर नुकसान भरपाई दें : डॉ. फुके

0
190

गोंदिया/भंडारा. गत 10-11 फरवरी को अचानक आयी बेमौसम भारी बारिश और गारपीठ से गोंदिया और भंडारा जिले में किसानों की फसलों और खेती उत्पादन को भारी नुकसान हुआ है.
बेमौसम बारिश से किसानों को हुए इस नुकसान से उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गयी है. परिवार का भरण-पोषण कैसे करें यह संकट आज किसानों के सामने मंडरा रहा है। किसानों के कृषि उत्पादन और खेती के नुकसान को लेकर जिले के पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने गोंदिया और भंडारा जिले के जिलाधिकारीयों को पत्र लिखकर नुकसान का तत्काल पंचनामा कर सरकार को प्रस्ताव सौंपने की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here