25 मवेशी की बचाई जान, रावनवाडी पुलिस की कार्रवाई

0
251

गोदिया. अवैध रूप से चौपहिया वाहन में मवेशी को लद कर बुचड़खाने ले जा रहे मवेशी की जान रावनवाडी पुलिस ने 23 मार्च को रात 11 बजे बचाकर मवेशी को कांजी हाउस भेजा है. मिली जानकारी के अनुसार चौपहिया वाहन क्र. एमएच 37 – टी 3002 में 25 मवेशी लाद कर चंगेरा से नागपुर ले जा रहे थे. थानेदार पुरषोत्तम अहेरकर, पुलिस उपनिरीक्षक सुनिल अबुरे, सिपाही चौहान ने चंगेरा परिसर में वाहन को पखड कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गोदिया ने आभार मानकर गोदिया जिला पुलिस अधीक्षक से गौ माता की रक्षा करने की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here