रामनगर क्षेत्र में दिखाई दी हिंदू-मुस्लिम एकता का मिसाल

0
372

नागरिकों ने हटाए अनधिकृत बोर्ड व झंडे
गोंदिया. शहर के रामनगर इलाके में हिंदू-मुस्लिम एकता अलग ही अंदाज में देखने को मिली. हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के नागरिकों ने अनाधिकृत नाम वाले बोर्ड और झंडे हटा दिए. इन सभी बोर्ड और झंडों की जगह अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.
सीसीटीवी कैमरे के लिए दोनों समुदाय के नागरिकों ने पहल दिखाई है. इस सुलह समझौते से दोनों समुदायों के बीच सौहार्द देखने को मिला. रामनगर थाने के तहत आने वाले रामनगर इलाके में बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम लोग रहते हैं और इस क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के विभिन्न त्योहार बड़े पैमाने पर मनाए जाते हैं, जबकि रामनगर चौक को व्यापक रूप से अवैध नाम के तख्तियों और झंडों से सजाया गया था. अत: रामनगर चौक का क्षेत्र विकृत हो गया. इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोनों समुदायों के नागरिकों को पत्र भेजकर संबंधित क्षेत्रों में विकृति रोकने का अनुरोध किया था. जिसके अनुसार रामनगर थाने के पुलिस निरीक्षक की उपस्थिति में दोनों समुदायों के नागरिकों की एक बैठक आयोजित की गई और दोनों समुदायों के नागरिकों को इस बारे में सूचित किया गया. जिसके बाद दोनों समुदायों के नागरिकों ने समझदारी दिखाई और अनधिकृत बोर्ड, झंडों को हटाने पर सहमति व्यक्त की. जिसके बाद क्षेत्र के बोर्ड व झंडों को हटा दिया गया. वहीं चोरियों को रोकने के लिए जनभागीदारी से सीसीटीवी कैमरे लगाने पर अपनी सहमति जताई है. इसलिए जिले में हिंदू-मुस्लिम एकता की अच्छी मिसाल देखने को मिलेगी. यह जानकारी पुलिस निरीक्षक संदेश केंजले ने दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here