Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedखेलों से युवाओं का सर्वांगीण विकास : जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर

खेलों से युवाओं का सर्वांगीण विकास : जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के बोरटोला के हेलीकॉप्टर ग्राउंड पर आयोजित बोरटोला-सावरटोला प्रीमियर लीग इस भव्य क्रीड़ा स्पर्धा का उद्घाटन जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडरकर के हस्ते किया गया. इस अवसर पर क्रीड़ा प्रेमी, गणमान्य लोग, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे.
जिप अध्यक्ष भेंडारकर ने कहा कि खेलों से इंसान का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है. नियमित खेल सेहत को ठीक रखते हैं. खेलों से अनुशासन, टीम भावना, लगन, आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं. ऐसे स्पर्धा ग्रामीण और स्थानीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अपना हुनर ​​दिखाने के लिए सही प्लेटफॉर्म देते हैं. उन्होंने कहा कि इन स्पर्धाओं से आगे चलकर तहसील, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चमकने वाले खिलाड़ी निकलते हैं. युवाओं से मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल और अलग-अलग लतों से दूर रहने और खेलों की तरफ बढ़ने और खेलों को करियर के तौर पर अपनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बोरटोला-सावरटोला प्रीमियर लीग जैसे स्पर्धा परिसर में क्रीड़ा संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, युवाओं को अच्छी दिशा देते हैं और समाज में सकारात्मक उर्जा पैदा करते हैं. इस अवसर पर मराठा सेवा संघ अध्यक्ष सुनील तरोणे, पंस उपसभापति संदीप कापगते, पंस सदस्य होमराज पुस्तोडे, पूर्व जिप सदस्य किशोर तरोणे, सरपंच कुरुंदा वैद्य, उपसरपंच काशिनाथ कापसे, राजकुमार मेंढे, मुख्याध्यापक वाल्मिक मेश्राम, सावरटोला के सरपंच युवराज तरोणे, रविंद्र खोटेले, कृष्णा येरणे, संजय राऊत, डेनी डोये, नूतन बडवाईक, दुधराम तरोणे, गोवर्धन मुनेश्वर आदि उपस्थित थे. स्पर्धा की शुरुआत ओपनिंग मैच के साथ जोश के साथ हुई और आने वाले दिनों में रंगारंग मैच देखने को मिलेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments