गोंदिया : गोरेगांव थाने के तहत मुंडीपार गांव के पास एसटी महामंडल की बस को टिप्पर ने टक्कर मार दी. एसटी महामंडल की बस क्र. एमएच 07 – सी 9067 कोहमारा से गोंदिया आ रही थी. इस दौरान गोंदिया से कोहमारा की ओर जाने वाले टिप्पर क्र. एमएच 40-4905 ने मुंडीपार के पास टक्कर मार दी. फिर्यादी बस चालक माणिक किशन डोलारे (50) की शिकायत पर गोरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच सहायक फौजदार धारने कर रहे हैं.






