पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च

0
210

गोंदिया : आमगांव तहसील महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा गांधी चौक आमगांव में दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला गया. इस दौरान मांग की गई कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरणसिंह के खिलाफ कार्रवाई करें, उन्हें जेल में डाले और ब्रिगभूषण शरणसिंह मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए. इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष कमलबापू बहेकार, महिला अध्यक्ष एड. सीमा शेंडे, जिला महिला उपाध्यक्ष कविता रहांगडाले, पुलिस बाईज जिलाध्यक्ष जयश्री पुंडकर, शहर अध्यक्ष रवि क्षिरसागर, बाजार समिति संचालक विनोद कन्नमवार, रमनलाल डेकाटे, मनिषा तिरेले, संगीता बघेले आदि उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here