Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedडुंडा-पांढरी परिसर में दो बच्चों के साथ दिखी बाघिन, ग्रामीणों में डर...

डुंडा-पांढरी परिसर में दो बच्चों के साथ दिखी बाघिन, ग्रामीणों में डर का माहौल

गोंदिया. जिले के सड़क अर्जुनी तहसील के डुंडा- पांढरी परिसर में दो बच्चों के साथ एक बाघिन दिखने से किसानों और ग्रामवासियों में डर फैल गया है. जैसे-जैसे नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व की सीमा में जंगली जानवरों की संख्या बढ़ रही है, ये वन्यजीव अब खेतों और गांवों के पास अक्सर दिखने लगे हैं.
जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी की रात और अगली सुबह किसानों ने दो बच्चों के साथ एक बाघिन को देखा. खेतों में काम करने जाने वाले किसानों में दहशत फैल गई है और कई लोग डर के मारे खेतों में जाने से बच रहे हैं. क्योंकि बाघिन मानवी बस्तियों के बहुत करीब पाई गई है, इसलिए किसी हादसे की आशंका जताई जा रही है. पिछले कुछ वर्षों में गोंदिया जिले में जंगली जानवरों के हमलों में कई लोगों की मौत की घटनाएं हुई हैं. अलग-अलग तहसीलों में खेतों में काम कर रहे किसानों, महिलाओं और मजदूरों पर बाघ, तेंदुआ और अन्य जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डर का माहौल बना हुआ है. कुछ दिन पहले खेत में काम कर रही एक महिला पर बाघिन ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था. यह घटना तो अभी ताजा है ही, लेकिन बाघिन के फिर से दिखने से लोगों में चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों की मांग है कि वन विभाग तुरंत परिसर में गश्त बढ़ाए, पिंजरे लगाए और किसानों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए. जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही और लोगों जान को खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने राय दी है कि प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments