प्यारे भैया “परिणय फुके” को हजारों बहनों ने बांधा “प्यार का बंधन’

0
190

भाजपा महिला आघाडी का रक्षाबंधन कार्यक्रम, बहनों ने केक काटा, पुष्पहार पहनाया आरती उतारी
गोंदिया. रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर भाजपा महिला मोर्चा आघाडी तर्फे आज 2 सितंबर को शहर के अग्रसेन भवन में आयोजित “प्यारे भैया परिणय फुके” के कार्यक्रम में पहली बार ऐसा देखा गया जब बहनों का प्यार हजारों की संख्या में उमड़ पड़ा। अग्रसेन भवन के हर सभागृह में, कक्ष में महिलाएं ही महिलाएं थी। बहनों के इस प्यार को देख भाई का फर्ज निभाते हुए डॉ. परिणय फुके ने भी उपहार देकर बहनों के साथ हर कदम पर खड़ा रहने का विश्वास जताया।
डॉ. परिणय फुके को प्यार का बंधन बांधने बहने आतुर रही। भाई की कलाई पर राखी बांधने कतारबद्ध रही। हर बहन के लिए भाई ने दोनों हाथों को सामने लाकर प्यार का बंधन बंधवाया। जिले भर की हर तहसील से भाजपा महिला आघाडी मोर्चे की बहने उपस्थित रही। डॉ. परिणय फुके ने सभी बहनों का आशीर्वाद लिया, माताओं के पैर छुए, छोटी नन्ही बहनों से प्यार दुलार किया। डॉ. परिणय फुके को प्यार का बंधन बांधने वामा महिला संगठन समेत अनेक सामाजिक संगठन की बहनें भी उपस्थित रही। हर समाजवर्ग की महिलाओं को प्यार का बंधन बांधते हुए देखा गया। बहनों ने केक काटा, पुष्पहार पहनाया और प्यारे भैया की आरती कर पूजन भी किया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा महिला पदाधिकारीयों में भावनाताई कदम, निर्मला मिश्रा, श्रद्धा अग्रवाल, सुनीता हेमने(तरोने), शालिनी डोंगरे, रचनाताई गहाने, सिताताई रहांगडाले, सविताताई पुराम, सोनालीताई देशपांडे, मौसमी सोनछात्रा, मैथुला बिसेन, पूजा तिवारी,शैलजा सोनवाने, दीपिका चन्द्रिकापुरे, छाया चौहान, प्रतिभा परिहार, तुमेश्वरी बघेले, सुनीता लिल्हारे, शिला चौहान, लक्ष्मी चौधरी, रजनी टिकरिया, धर्मिष्ठा सेंगर, सीमा बैतुले, माधुरी रहांगडाले, मैथिली पुरोहित, नेहा नायक, चित्रकला चौधरी, लता कठाने, राखी चुटे, सीमा उईके, पार्वती बड़ेसोनी, सुमित्रा उपाध्याय ककिचन्द्रकांता मेंढे, योगिता उपाध्याय, भूमि उपाध्याय, रेखा ताई, रुचिताई, नीता ताई, युक्ता उरकुड़े, संध्याताई, सुनीता पाचे, दीपमाला बिसेन, राशि केसवानी, शिल्पा मंडवे, गीता जांभुलकर, हंसाताई सहित महिला मोर्चा की सभी तहसील की पदाधिकारी, कार्यकर्ता की हजारों की संख्या में उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here