भंडारा : अगस्त 2022 में हुई अतिवृष्टि व वैनगंगा नदी में आयी बाढ़ के कारण नदी किनारे के गाँव में एवं तालाबों में मछुआरों को भारी नुकसान हुआ था। इस बाढ़ से प्रभावित मछलीमार संगठनाओ ने प्राकृतिक आपदा से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हेतु शासन से मुआवजा राशि की मांग थी, परंतु शासन द्वारा प्राकृतिक आपदा हेतु जो भंडारा जिले के प्रभावित क्षेत्र हेतु आर्थिक निधि दी है वो अल्प होने से इस राशि को बढ़ाकर देने की मांग मच्छिमार संघर्ष कृती समिती के माध्यम से की गई है।
इस मामले पर जिले के पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने भंडारा जिले के बाढ़ पीड़ित मछुआरों की मांग का संज्ञान लेकर हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में मत्स्यव्यवसाय मंत्री सुधीर मुनगंटीवार से भेंट कर बाढ़ पीड़ित मछुआरों की व्यथा उनके समक्ष रख, आर्थिक मुआवजे की राशि में बढ़ोत्तरी की मांग की।
मत्स्यव्यवसाय मंत्री सुधीर मुंनगटीवार ने बाढ़ पीड़ित मछुआरों की मांगों पर पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके को आश्वस्त कर आर्थिक सहायता राशि बढाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। फुके ने कहा, सरकार बाढ़ पीड़ित मछुआरों की मांग पर गंभीर है जल्द ही इस मामले पर सकारात्मक पहल होगी।
बाढ़ पीड़ित मछुआरों को मिलेगी बढ़ोत्तरी मुआवजा राशि : डॉ. परिणय फुके
RELATED ARTICLES