गोंदिया. स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने डुग्गीपार थाने के तहत घटेगांव से गिरोला मार्ग पर बूचड़खाने ले जा रहे मवेशियों का वाहन पकड़ा. इस कार्रवाई में 13 मुवेशियों को उनके चंगूल से मुक्त कराया गया. इस कार्रवाई पिकअप वाहन व 13 मवेशियां ऐसा कुल 8 लाख 60 हजार रु. का माल जब्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा की टीम गश्त पर थी. इसी दौरान जानकारी मिली कि डुग्गीपार थाने के तहत घटेगांव से गिरोला मार्ग से मवेशियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा है. जानकारी के आधार पर घटेगांव-गिरोला मार्ग पर एक वाहन को रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन वाहन चालक ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पुलिस वाहन को टक्कर मार दी. जिससे वाहन रुक गया. इस बीच एक व्यक्ति को पकड़ा गया तथा दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. वाहन की जांच करने पर उसमें 13 मवेशियां पाई गई. इस कार्रवाई में 2 लाख 60 हजार रु. कीमत के 13 मवेशियां व 6 लाख रु. कीमत का पिकअप वाहन ऐसा कुल 8 लाख 60 हजार रु. का माल जब्त किया गया. डुग्गीपार थाने में मुरमाडी/लाखनी निवासी फरार आरोपी आशिष पाखमोडे (35), दुर्गेश हिरदयालसिंग राजपुत (35) व मयुर उर्फ मर्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में हवलदार दीक्षितकुमार दमाहे, तुलसीदास लुटे, महेश मेहर, प्रकाश गायधने, भोजराज बहेकार, सिपाही संतोष केदार, घनश्याम कुंभलकर, राम खंदारे ने की.
बूचड़खाने ले जा रहे 13 मवेशियों को बचाया, वाहन सहित 8.60 लाख रु. का माल जब्त
RELATED ARTICLES






