गोंदिया. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्रीराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर गोंदिया शहर में बड़े धूम – धाम व भक्तिमय वातावरण में उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं. आज गोंदिया शहर, रामनगर स्थित मंदिर से प्रभू श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रभू श्रीराम जी कि शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाविक भक्तों को राम नवमी व नवरात्री की शुभकामनाएं दी. इसके उपरांत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा मिठाई का वितरण किया गया. भाविक भक्त व पार्टी पदाधिकारीयो द्वारा जय श्रीराम, जय जय श्रीराम का जय घोष किया गया.
भगवान श्रीराम जी की शोभायात्रा का राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी की ओर से भव्य स्वागत
RELATED ARTICLES






