मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में तस्करी हेतु 10-15 ठिकानों पर बांधकर रखे 10 लाख किंमत के गौवंश को छुड़ाया सालेकसा पुलिस ने

0
383
गोंदिया। कत्ल के इरादे से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में गौवंश की तस्करी हेतु नक्सलग्रस्त क्षेत्र के जंगल में बिना चारे पानी के अलग अलग जगहों पर बांध कर रखे करीब 140 गौवंश को छुड़ाने में सालेकसा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 02/01/2022 के मध्यरात्री में मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर सालेकसा पुलिस ने पानगांव व कहाली के बीच जंगल में नक्सली क्षेत्र का फायदा उठाकर 8-10 ग्रुप में 10-15 जगहों पर बिना चारे पानी के कत्ल के इरादे से बांधकर रखे 10 लाख किंमत के 140 गौवंश जानवरों को छुड़ाया व उनके चारे पानी की व्यवस्था व देखरेख के लिए गौशाला के सुपुर्द की गई।
इस मामले पर सालेकसा पोलीस ठाणे में धारा 5(अ)(2),5(ब),6 महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण कायदा सहकलम 11 (च)(ज)(झ) प्राण्यांना निर्दयतेणे वागविण्यास प्रतिबंध कायदा के तहत अपराध दर्ज किया गया। अन्वये गुन्हा दाखल करण्यात आलेला आहे.
 ये कारवाई पोलीस अधीक्षक, निखिल पिंगळे, के आदेशान्वये, अपर पोलीस अधीक्षक, अशोक बनकर व उपविभागीय पोलीस अधिकारी आमगाव विजय भिसे के मार्गदर्शन में सालेकसा पोलीस थाने के ठाणेदार जनार्दन हेगडकर के नेतृत्वत में पो.उप.नि.मुंडे, स.फौ.चौबे, ना.पो.शी निमजे ना.पो.शी.अग्निहोत्री, पो.शी.अजय इंगळे, पो.शी.सुजित बनसोड व अन्य कर्मचारीयों ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here