संत शिरोमणी आचार्य १०८ श्री विद्यासागर महाराज का भव्य प्रवचन वसंत राईस मिल डोंगरगांव के प्रांगण में..

0
830

 

गोंदिया। इंडिया नहीं भारत बोलो का संदेश देने वाले संत शिरोमणी आचार्य १०८ श्री विद्यासागरजी महाराज का डोंगरगांव में २६ जनवरी को गणतंत्र दिवस पर भव्य प्रवचन व देश भक्ति कार्यक्रम वसंत राईस मिल डोंगरगांव, ता. सड़क अर्जुनी के प्रांगण में संपन्न होगा। आचार्य श्री जी के कार्यक्रम में शानदार देशभक्ति गीत, लेझीम व गुरुदेवजी का प्रवचन होगा।

कार्यक्रम की रुपरेखा पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के अनुसार निखिल जैन, राजु एन. जैन, प्राचार्य अलोक दिवेदी, प्राचार्य झिंगरे देवरी, केतन तुरकर, वसंत हाईस्कूल कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राचार्य दिवटे जी देख रहे है।

कार्यक्रम की सफलता हेतु गंगाधर परशुरामकर, डॉ सुगत चंद्रिकापुरे, डॉ अविनाश काशिवार, जि. प. उपाध्यक्ष यशवंत गणवीर, अजय लांजेवार, रीता लांजेवार, यशवंत परशुरामकर सहयोग कर रहे है। गोंदिया शिक्षण संस्था व दिगंबर जैन ट्रस्ट चंद्रगिरि डोंगरगढ़ कार्यक्रम के प्रमुख सूत्रधार है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने की है।

रवि ठकरानी (प्रधान संपादक)
93593 2821

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here