हैन्डपंप कर्मियों पर आर्थिक संकट

0
230

8 माह से नही मिला मानधन
गोरेगांव पंस कार्यालय के सामने शुरू किया आंदोलन
गोंदिया. हैन्डपंप कर्मियों का मानधन पिछले 8 माह से नहीं दिए जाने से उनके परिवारों पर आर्थिक संकट आ गया है. मानधन तत्काल देने की मांग को लेकर महाराष्ट्र हेंडपंप यांत्रिकी कर्मचारी संगठन ने गोरेगांव पंस कार्यालय के सामने 12 मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है. इस आंदोलन से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी समस्या निर्माण होने की संभावना व्यक्त की गई है. इस संदर्भ में महाराष्ट्र हैंडपंप यांत्रिकी कर्मचारी संगठन द्वारा जानकारी दी गई कि पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायतों में निर्मित हैंडपंप दुरूस्ती के काम हैंडपंप तकनीकी कर्मचारियों के माध्यम से किया जाता है. कर्मचारियों को वेतन की बजाए मानधन दिया जाता है. अल्प मानधन होने के कारण पहले ही यह कर्मचारी आर्थिक परिस्थिति से जूझ रहे है और इस स्थिति में भी समय पर मानधन नहीं दिया जा रहा है. बताया गया है कि पिछले सितंबर 2022 से अप्रैल 2023 तक का मानधन नहीं दिया गया है. कई बार मानधन देने की मांग को लेकर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला. उधारी पर परिवार का जीवन यापन करना पड़ रहा है. आखिरकार रोषित होकर हैंडपंप कर्मियों ने गोरेगांव पंस कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है. आंदोलनकर्ताओं में सुखदेव भोंडे, दशरथ बिसे, जागेश्वर कटरे, अंबरलाल कटरे, प्रभु पारधी आदि कर्मचारियों का समावेश है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here