गोंदिया. पुलिस अधीक्षक लोहमार्ग नागपुर मंगेश शिंदे ने आदेश दिया है कि रेलवे पुलिस चलती ट्रेनों में बढ़ती चोरी की दर और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाए. शिकायतकर्ता नीलेश रायबोले, निवासी अमरावती, अपनी पत्नी के साथ रीवा से इतवारी के लिए कोच B/3 सीट नंबर 12,16 में सफर कर रहे थे. 01.03.2026 को 1.30 बजे, वह जागे और उन्होंने पाया कि उनका एक टॉली बैग बर्थ के नीचे नहीं रखा था. उनके ट्राॅली बैग में 6,68,000/- रुपये के सोने के गहने और पुराने कपड़े थे, शिकायतकर्ता की नींद का फायदा उठाकर चुरा लिया गया. रेलवे पुलिस थाना इतवारी में दर्ज शिकायत के आधार पर मामला किया गया. गोपनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चोरी के आभूषणों के साथ कटंगी मध्य प्रदेश क्षेत्र में है. सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट गोंदिया अपने स्टाफ के साथ कटंगी मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुआ. कटंगी रेलवे पुलिस थाना, मध्य प्रदेश की मदद से आरोपी मो. इम्तियाज मो. अब्बास (48) निवासी बेगूसराय (बिहार), गोविंद कुमार महतो (32) निवासी बेगूसराय (बिहार), संतोष सत्यनारायण कौशल (44) निवासी रायबरेली (उ.प्र.), टुन्ना छोटेलाल मंडल (50) निवासी मुंगेर (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया. इस अंतर्राज्यीय गिरोह को गिरफ्तार कर इनकी उपरोक्त समस्त संपत्ति जब्त की गई. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील उईके कर रहे हैं.
अंतरराज्यीय गिरोह को लोहमार्ग गोंदिया पुलिस ने पकड़ा
RELATED ARTICLES






