आग से तबेला जलकर खाक, गोरेगांव तहसील के मेंगाटोला की घटना

0
121

गोंदिया. गोरेगांव थाने के तहत मेंगाटोला में मध्यरात्रि के दौरान अचानक तबेले को आग लग गई, इस आगजनी की घटना में तबेला जलकर खाक हो गया. घटना मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि के दौरान सामने आई. आग किस वजह से लगी, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई. घटना में किसान सकतु सदु येरणे को लगभग दो से ढाई लाख रु. का नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि, मेंगाटोला निवासी सकतु येरणे का परिवार मंगलवार की रात को भोजन कर नींद ले रहे थे. मध्यरात्रि के दौरान सकतु येरणे की बेटी की नींद खुली तो उसे आग लगने की घटना निर्देश में आई. तक वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो परिजन तथा पड़ोसी उठकर दौड़ पड़े. आग इतनी तेज थी कि, उसे काबू में करना मुश्किल था. ग्रामीणों ने विद्युत मोटर के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया तो विद्युत लाइन का एक फेस नहीं होने के कारण विद्युत मोटर शुरू नहीं हुई. अग्निशमन दल को जानकारी मिलते ही कुछ ही देर में अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंच गया, लेकिन तब तक आग में सब कुछ जलकर खाक हो गया था. बताया गया है कि, 200 तनस के बेट, खेती की सामग्री, लकड़ों की चिराण तथा अन्य सामग्री जल गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here