Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअवैध शराब ले जा रहे युवक को पकड़ा, 1 लाख 6 हजार...

अवैध शराब ले जा रहे युवक को पकड़ा, 1 लाख 6 हजार 320 रु. का माल जब्त

गोंदिया. आमगांव पुलिस ने गश्त के दौरान माल्ही से सरकारटोला मार्ग पर एक युवक मोटरसाइकिल पर अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा. इस कार्रवाई में कुल 1 लाख 6 हजार 320 रु. का माल जब्त किया गया. आरोपी का नाम बनगांव निवासी अतुल तुकाराम नागभिडे (28) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, आमगांव थाने के पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे के आदेश पर अधिकारी व कर्मचारी 4 मार्च को गश्त पर थे. इसी दौरान जानकारी मिली कि आमगांव क्षेत्र के माल्ही से सरकारटोला मार्ग से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब ले जा रहा है. जानकारी के आधार पर माल्ही गांव में बनगांव निवासी आरोपी अतुल नागभिडे को पकड़ा गया. जांच करने पर स्कूल पर 16 हजार 320 रु. की अवैध शराब पाई गई. पुलिस ने 90 हजार रु. कीमत की स्कूटी व 16 हजार 320 रु. की शराब ऐसा कुल 1 लाख 6 हजार 320 रु. का माल जब्त किया. आरोपी के खिलाफ आमगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश व उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे, पुलिस उपनिरीक्षक देवीदास ठमके, हवलदार असीम मन्यार, राजू पंधरे, मुनेश्वर, सिपाही बोरकर, रंजित उईके, चेतन शेंडे ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments