अतिवृष्टि से धान की फसलों को भारी नुकसान, सभी फसलों का तत्काल पंचनामा कराएं : विधायक विनोद अग्रवाल

0
157

एसडीओ, तहसीलदार, कृषि अधिकारी को बैठक में दिए सख्त निर्देश 
गोंदिया: पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और अतिवृष्टि के कारण गोंदिया तहसील में धान और अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है. फसलों के साथ-साथ भारी बारिश से घरों को भी नुकसान हुआ है, जिससे त्योहारों के मौसम में किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है.
धान की फसलों और घरों को हुए नुकसान को देखते हुए, कई किसानों ने गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल को अपने खेतों की मौजूदा स्थिति के बारे में बताया था. उल्लेखनीय है कि गोंदिया तहसील में हल्के धान की खेती बड़ी मात्रा में होती है. वर्तमान में, कई किसानों ने अपने धान की कटाई कर ली है और भारी बारिश के कारण वह नष्ट हो गया है. धान पर मावा और तुडतुडा का प्रकोप है. पूरे क्षेत्र में यही स्थिति है. किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक विनोद अग्रवाल ने 10 अक्टूबर को तहसील कार्यालय में एक आपातकालीन बैठक ली. इस बैठक में विधायक अग्रवाल ने गोंदिया तहसील में भारी बारिश के कारण धान की फसलों और घरों को हुए नुकसान का तुरंत पंचनामा बनाकर सरकार को भेजने के सख्त निर्देश दिए. इस आपातकालीन बैठक में एसडीओ चंद्रभान खंडाइत, तहसीलदार शमशेर पठान, अपर तहसीलदार श्रीकांत कांबले, बीडीओ महेंद्र मदाम, तहसील कृषि अधिकारी नेहा अधाव, नायब तहसीलदार सीमा पटने, छगन माने, राजू कटरे, लखन हरिनखेड़े और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here