गोंदिया. जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये अब तक जिला बदल (तड़ीपार) की कार्यवाही की जाती थी, लेकिन अब पुलिस विभाग गोंदिया की अनुशंसा पर लोक शांति को खतरा होने की स्थिति में जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर चिन्मय गोतमारे ने महाराष्ट्र झोपडपट्टी दादा कानुन (एमपीडीए) को मंजूरी दी है, जिसके तहत खतरनाक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को एक वर्ष की जेल की सजा दे दी जायेगी, तथा यह अपराधियों पर चल रहे अन्य अपराधों पर मामलों के अतिरिक्त प्रशासनिक कार्यवाही होगी।
पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले एवं पुलिस विभाग द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये यह सख्ती बरतने के लिये जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्ताव प्रेषित किया गया था, जिसे कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चिन्मय गोतमारे ने मंजूरी दे दी है, तथा इसी के साथ गोंदिया जिले में एमपीडीए के तहत पहली कार्यवाही करते हुए गोंदिया सिटी पुलिस थाना अंतर्गत जोगलेकर वार्ड, संजय नगर गोंदिया में रहने वाले 25 साल के खतरनाक अपराधी शंकर उर्फ गुरु राजाराम पटले को महाराष्ट्र स्लम एक्ट (एमपीडीए) एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए एक वर्ष की सजा के तौर पर भंडारा जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अपराधी शंकर उर्फ गुरु राजाराम पटले के खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन चोरी, चाकू से गंभीर चोट पहुंचाना, आतंक फैलाना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, दुव्र्यवहार और कई अन्य प्रकार के अपराध दर्ज हैं, तथा उक्त अपराधी के रवैये में किसी प्रकार का सुधार नहीं होने के चलते क्षेत्र में लोक शांति को खतरा होने की संभावना के साथ ही अपराधी के रवैये को लेकर क्षेत्र में दहशत का वातावरण बना हुआ था, जिसके कारण पुलिस अधीक्षक निखील पिंगळे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी गोंदिया, सुनील ताजने, उपविभागीय पुलिस अधिकारी तिरोडा, प्रमोद मडामे, के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक चद्रकांत सुयऱ्वंशी पुलिस थाना गोंदिया शहर, स.पो.नि सागर पाटील, पुलिस हवा.जागेश्वर उईके, कवलपालसिंह भाटिया, सुदेश टेंभरे, प्रमोद चव्हाण, दीपक रहांगडाले, सतीश शेंडे पुलिस सिपाही, दिनेश बिसेन, मुकेश रावते, करण बारेवार, सुभाष सोनवणे, अशोक रहांगडाले ने आरोपी के विरुद्ध कार्यवही करते हुए एमपीडीए कानुन के अनुरुप कारवाई के लिये प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोंदिया में प्रस्तुत किया था, जिसके बाद पुलिस निरीक्षक, दिनेश लबडे, स्थागुशा गोंदिया, के मार्गदर्शन में पुलिस उप. निरीक्षक श्रीमती- वनिता सायकर, पुलिस हव. चेतन पटले, प्रतिबंधक सेल स्थागुशा गोंदिया ने प्रस्ताव तयार कर पुलिस अधीक्षक, निखिल पिंगळे, कार्यालय गोंदिया के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी गोंदिया के पास प्रस्ताव मंजूरी हेतु भेजा, जिसके बाद जिला दंडाधिकारी श्री गोतमारने ने आपराधिक प्रवृत्ति के शंकर पटले के खिलाफ 7 सितंबर को जेल अभिरक्षा में भेजे जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, तथा इसके उपरांत ही अपराधी शंकर को भंडारा जेल अभिरक्षा में भेज दिया गया है।



