कौन बनेगा करोड़पती मे नजर आएंगे तिरोड़ा के शिक्षक लोकेश चौरावार

0
254

गोंदिया. शहीद मिश्रा विद्यालय तिरोड़ा मे कार्यरत शिक्षक लोकेश चौरावार का कौन बनेगा करोड़पती के लिए चयन हुआ है। फिलहाल वे इसकी शूटिंग के लिए मुंबई गये हुए है और बहोतही जल्द वे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पती खेलते हुए टीवी पर नजर आएंगे। कौन बनेगा करोड़पती के लिए शिक्षक लोकेश चौरावार का चयन होना यह तिरोड़ा वासियों के लिए बहोत गर्व की बात है की एक छोटेसे शहर से निकल के कोई व्यक्ति इतने बड़े मंच पर पुरे शहर का नाम रोशन कर रहा है। ज्ञात हो की इसके पुर्व भी चौरावार ने विज्ञान क्षेत्र मे विविध स्तरों पर तिरोड़ा का प्रतिनिधित्व किया है और एक जिज्ञासु और अभ्यासु शिक्षक के रूप मे उनकी शहर मे ख्याती है। कौन बनेगा करोड़पती की शूटिंग हेतु मुंबई प्रस्थान करने से पूर्व शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उन्हे शुभकामनाएं प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here