गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं की लूट

0
194

जांच में मिला कम वजन का सिलेंडर : आपूर्ति विभाग की कार्रवाई
गोंदिया. गैस एजेंसी मालिक ग्राहकों से कम वजन वाले सिलेंडर और डिलीवरी की कीमत से ज्यादा पैसा वसूल कर रहे है. 5 अक्टूबर को आपूर्ति विभाग की ओर से कराई गई जांच में पता चला कि सिलेंडर का वजन कम किया जा रहा है. शहर में एक गैस एजेंसी द्वारा मानक से कम आपूर्ति की जा रही है. इस मामले में संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ शहर थाने में मामला दर्ज किया गया है.
गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं, इसलिए आम लोग इसे खरीद नहीं सकते. इसमें भी एजेंसी धारक कम वजन का गैस सिलेंडर देकर नागरिकों को लूट रहे हैं. इस बीच जिलाधीश चिन्मय गोतमारे और जिला आपूर्ति अधिकारी प्रकाश पाटिल के मार्गदर्शन में निरीक्षण अधिकारी सतीश नाइक और आपूर्ति निरीक्षक पांडुरंग हांडे ने 5 अक्टूबर को शहर के गणेश नगर इलाके में अरविंद गैस एजेंसी द्वारा ग्राहकों को आपूर्ति किए गए गैस सिलेंडरों का निरीक्षण किया और पाया गया कि सिलेंडर मानक से कम वजन के थे. संबंधित गैस एजेंसी धारक के खिलाफ शहर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम और एलपीजी अधिनियम 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच शहर पुलिस कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here