कॉमर्स में सोनू, साईन्स में आयुष, आर्ट में लिपाक्षी प्रथम

0
222

गोंदिया : गोंदिया पिछले कई सालों से रिजल्ट के मामले में विभाग में पहले नंबर पर आता रहा है. आज, गुरुवार को महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के बोर्ड के परिणाम दोपहर 2 बजे ऑनलाइन घोषित किए. परिणामों में जिले ने 93.43 प्रतिशत परिणाम के साथ विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. कॉमर्स में विवेक मंदिर ज्युनियर कॉलेज की सोनु अजय अग्रवाल ने 97.33 प्रश., साईन्स में आदर्श विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्याल आमगांव का आयुष डोंगरे ने 95.17 प्रश. व आर्ट में एनएमडी कॉलेज गोंदिया की लिपाक्षी नांदगाये ने 90.85 प्रश. लेकर गोंदिया जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here