ग्रामीण पुलीस ने किया ठगबाज को गिरप्तार

0
201

गोंदिया. ग्रामीण पुलिस ने एक ठगबाज को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है. आरोपी के खिलाफ ग्रामीण पुलिस थाने में धारा 420, 417, 465, 468, 471 के तक मामला दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच पुलिस निरीक्षक सचिन महैत्रे द्वारा शुरु कर दी गई है. आरोपी को 7 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश सुनाया गया है. इस संदर्भ में ग्रामीण पुलिस में जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता फूलचूर निवासी स्वरुप बोधे ने ग्रामीण पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई की आरोपी ने 2022 में रेलवे में टी.सी. पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रु. लिए है. लेकिन अभी तक कोई नौकरी नहीं दी गई बल्कि बोगस नियुक्ति पत्र देकर मुझे फसाया है. जब रु. मांगने गए तो रु. देने से आनाकानी करने लगा. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here