घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
242

नागपुर : घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नई कामठी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच उसे अदालत में पेश कर पीसीआर में लिया गया है। पीड़िता 23 वर्षीय है, जबकि आरोपी उसका परिचित अरबाज शेख (22) ताजबाग नागपुर निवासी है। अरबाज पीड़िता के घर गया हुआ था। खुले दरवाजे से उसने पीड़िता के कमरे में प्रवेश किया और उससे दुष्कर्म किया। आोरपी ने प्रकरण के बारे में किसी और को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। बुधवार की दोपहर उसे अदालत में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here