छिपिया से कांग्रेस की जनसंवाद यात्रा शुरू

0
178

गोंदिया. महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार इस समय राज्य में जनसंवाद यात्रा चल रही है. उसी के तहत गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले में इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता के मार्गदर्शन में यह यात्रा शुरू हुई है. यह यात्रा तहसील के छिपिया से शुरू हुई है और क्षेत्र के सभी गांवों और शहरों में जाएगी और केंद्र सरकार की दोहरी नीतियां नागरिकों तक पहुंचाएंगी.
यह यात्रा गोंदिया तहसील के छिपिया से शुरू हुई और चिरामनटोला, परसवाड़ा, कोचेवाही, बनाथर, धामनगांव, सतोना, जिरुटोला, बाजारटोला, काटी आदि गांवों तक पहुंची है. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक (गप्पू) गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रीय सचिव अमर वराडे, नीलम हलमारे, तहसील अध्यक्ष सूर्यप्रकाश भगत, शहर अध्यक्ष जहीर अहमद, कृउबास उपसभापति राजकुमार पटले, एड. योगेश अग्रवाल, ओमप्रकाश भक्तिवर्ती, निवेश मिश्रा, डा. प्रकाश देवधारी, आशीष चव्हाण, सचिन मेश्राम, विजय बहेकार, धन्नालाल नागरिकर, सुरेश चौरागड़े, वसीम शेख, मनीष लांजेवार, नीलेश लांजेवार, आनंद जतपेले, विशाल कटरे, दीपक बिसेन, दिनेश कोहले, लखेश्वर नागफासे, अंकित चव्हाण, अंकित नागफासे, योगेश भेलावे, नरेंद्र चिखलोंडे, आशिफ सैयद, पंकज पिल्ले, मुकेश येडे, विक्की नागफासे, दिनेश चौधरी, कुंदन मानकर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here