जंगल में सड़ी-गली हालत में मिला कंकाल, देवरी-बिलारगोंदी की घटना 

0
319

गोंदिया. देवरी तहसील के बिलारगोंदी नाला परिसर के जंगल में एक व्यक्ति का कंकाल सड़ी-गली हालत में मिला. यह घटना जंगल में कुछ लोगों को आई बदबू की वजह से सामने आई. पुलिस ने संभावना जताई है कि यह कंकाल करीब दो महीने पुराना है. देवरी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कुछ लोग बदबू की वजह से देवरी तहसील के बिलारगोंदी नाले के पास जंगल के परिसर में आए और जब उन्होंने जांच की, तो उन्हें सड़ी-गली हालत में एक व्यक्ति का कंकाल मिला. जिसके बाद तुरंत देवरी पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पता चला कि वह व्यक्ति बिलारगोंदी का रहने वाला था और तीन महीने पहले घर से निकला था. जिसकी शिकायत 31 दिसंबर 2025 को उसकी भतीजी संगीता अंबरवाडे ने देवरी थाने में दर्ज कराई थी. मृत व्यक्ति का नाम परसटोला निवासी सोनु उंदरू शहारे (86) बताया गया है. तीन महीने पहले मृतक की भतीजी संगीता ने देवरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरे चाचा बिना किसी को बताए घर से चले गए हैं. मृतक के कोई बच्चे नहीं होने के कारण वह पिछले 20 वर्षों से अपनी पत्नी और अपनी भतीजी संगीता के साथ परसटोला में रह रहा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here