जनता दरबार से मंत्रालय पहुंचा आशा गट प्रवर्तकों के मानधन बढ़ोत्तरी का मामला, जल्द निकलेगा जीआर : डॉ. फुके

0
205

गोंदिया. भंडारा-गोंदिया जिले के पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके द्वारा 29 जनवरी को लाखनी स्थित अपने निवास स्थान में लिए गए जनता दरबार में आशा गट प्रवर्तकों के मानधन बढ़ोत्तरी का मामला सामने आया था। आशा गट प्रवर्तकों का कहना था कि सरकार ने 6200 से मानधन बढाकर 10 हजार देने आदेशित किया था, बावजूद डेढ़ माह बीत गया पर सरकार ने शासन निर्णय जारी नहीं किया। इस मामले पर आशा गट प्रवर्तक महिलाओं की फरियाद सुनकर पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने उन्हें आश्वस्त कर मुंबई दरबार में एक बैठक आज 31 जनवरी को सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव श्री मिलिंद म्हेस्कर के साथ रखी।

इस बैठक में आशा गट प्रवर्तक महिलाओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ मुंबई मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मिलिंद म्हेस्कर से बातचीत कर सरकार द्वारा किये गए मानधन बढाने के वादे से अवगत कराकर त्वरित शासन निर्णय जारी करने के मामले पर सकारात्मक चर्चा की। पूर्व पालकमंत्री श्री फुके के इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए अपर मुख्य सचिव सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग श्री महेस्कर ने आश्वस्त किया कि, आशा गट प्रवर्तकों के 10 हजार रुपये मानधन बढ़ोत्तरी का शासन निर्णय 15 दिन के भीतर जारी कर न्याय प्रदान करेंगे।

पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके के जनता दरबार में रखी मांग को श्री फुके द्वारा त्वरीत मुंबई तक ले जाकर उसका स्थायी समाधान करने पर आशा गटपर्वतक की महिलाओं ने खुशी जाहिर कर डॉ. परिणय फुके का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में भंडारा जिले से सौ. रशिलाताई चोपकर, सौ. संगीताताई उरकुंडे, सौ लिलावतीताई दलाल, कल्याण येथील सौ. निशाताई माली, ठाणा येथील सौ. आरतीताई पडारे, सौ.निलमताई पास्ते, सौ. उज्वलाताई जाधव, सौ. सारिकाताई पाटील आदि महिला उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here