गोंदिया. जिले में नैसर्गिक सौंदर्यता से घिरी वादियों में विशालकाय रूप में ऊंची लहरों की थपेड़े मारता इटियाडोह जलाशय पूर्णतः भर चुका है. जलाशय का पानी शत प्रतिशत भरकर गोलाकार पट्टी के ऊपर से बह रहा है. जलाशय अपनी क्षमता के अनुरूप पूर्णतः भरकर जल की निकासी गोलाकार पट्टी के ऊपर से बहने का मनमोहक दृश्य स्वयं जिले के जिलाधीश चिन्मय गोतमारे ने खुली आंखों से देख खुशी जाहिर की. जिलाधीश चिन्मय गोतमारे ने इटियाडोह जलाशय के जल का पूजन कर जलाशय के संदर्भ में अन्य जानकारियों पर अधिकारियों से चर्चा की. इस दौरान अर्जुनी मोरगाव उपविभागीय अधिकारी सहारे, कार्यकारी अभियंता, उपअभियंता इटियाडोह, पुलिस निरीक्षक केशोरी व कर्मचारी उपस्थित थे.



