200 मीटर दूर मिला यशराज का शव

0
216

गोंदिया. अपने दोस्तों के साथ पांगोली नदी में तैरने गया शहर के अवंती चौक निवासी छात्र यशराज धीरेंद्रसिंह रघुवंशी (17) डूब गया. यह घटना मंगलवार की है. बुधवार, 27 सितंबर सुबह करीब 10 बजे आपदा टीम को उसका शव 200 मीटर की दूरी पर मिला.
26 सितंबर दोपहर करीब 12 बजे शहर के कैरियर झोन में ट्यूशन पढ़ रहे चार छात्र पांगोली नदी के छोटा गोंदिया इलाके में रेलवे पुल के नीचे नदी में नहाने गए. तभी यशराज धीरेंद्रसिंह रघुवंशी गहरे पानी में जाने से वह डूब गया. उसके साथ मौजूद उसके दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. तुरंत गोंदिया शहर और ग्रामीण पुलिस के साथ-साथ जिला आपदा और बचाव दल मौके पर पहुंच गया. उन्होंने खोजबीन शुरू की. लेकिन नदी में पानी अधिक होने और पानी के बहाव के कारण खोज कार्य में बाधा आ रही थी. देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चला. लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया. 27 सितंबर सुबह से दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इसी बीच टीम को सुबह करीब 10 बजे यशराज का शव उस स्थान से 200 मीटर की दूरी पर मिला, जहां वह डूबा था. केटीएस अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here