ठंड का कहर, दूसरे दिन भी विदर्भ में सबसे ठंडा गोंदिया..न्यूनतम पारा @11.8

0
287
गोंदिया। जिले में कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। बढ़ती गलन और शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित किया है। फिलहाल अभी कुछ दिन और ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। गुरुवार को भी गलन भरी हवाएं चलीं। गोंदिया जिले समेत कई जिलों में यही हालत है जहाँ धूप नहीं निकली, जिसके चलते ठिठुरन बनी रही। कई जगह दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार गोंदिया जिले में आज का न्यूनतम तापमान 11.8 दर्ज किया गया है। पारे का नीचे जाना दूसरे दिन भी जारी है। 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 12.5 दर्ज किया गया था। तापमान में 1 डिग्री की गिरावट देखी गई।
गड़चिरोली में न्यूनतम तापमान 13.4 एवं नागपुर में 13.7 तथा भंडारा में 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार मौसम में गलन, सर्द हवाएं अगले दो तीन जारी रह सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here