तपति धूप के कारण जंगल में दावानल की आशंका

0
222

वनविभाग बरत रहा सावधानी
गोंदिया : मई के मध्यांतर में सूरजज आग उगल रहा है. चारों दिशाओं से तपति धूप से इन्सानों के साथ ही पशु भी बेहाल हो रहे हैं. ऐसे में लगातार 43 अंश सेल्सियस के तापमान के कारण जंगलों में दावानल की आशंका ज्यादा रहती है. ऐसे में दावानल न पनपे इसलिए वनविभाग सतर्क हो गया है. किसान अपने ग्रीष्मकालीन धान की कटाई के बाद खरीफ पूर्व नियोजन में लग जाता है. खेत से काटे तथा कचरा जलाने के कार्य में कभी-कभी जंगलों से सटे परिसर में बड़ी आग पकड़ लेती है. मई में जंगल का जैविक कचरा सूखा होने के कारण आग जल्द ही पकड़ती है. इस वर्ष हर वर्ष की तुलना में बार-बार बेमौसम बारिश के कारण तापमान ज्यादा होता रहा, जिसके कारण जंगल में आगजनी की घटनाएं कम हो गई ऐसा अनुमान है. पर अब तपति धूप का आखिरी पड़ाव होने के कारण वनविभाग भी सतर्क है. क्योंकि अचानक लगने वाली आग में लाखों की वनसंपदा तथा वन्यजीवों का नुकसान होत है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here