दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

0
182

गोंदिया. देवरी तहसील के नवाटोला परिसर में चौपहिया वाहन दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई तो पति गंभीर रुप से घायल हो गया. यह घटना 24 नवंबर को दोपहर 3 बजे घटित हुई. मृत महिला का नाम गिता प्रशांतकुमार श्रीवास्तव (50) तथा घायल व्यक्ति का नाम प्रशांतकुमार श्रीवास्तव बताया गया है. उल्लेखनीय है कि प्रशांतकुमार सेलू पुलिस थाने सिपाही पद पर कार्यरत है.
जानकारी के अनुसार, वर्धा जिले के बैंक ऑफ इंडिया कॉलोनी निवासी श्रीवास्तव दम्पत्ति शादी समारोह की रस्म पुरी करके वाहन क्र. एमएच 33 – एएस 1020 से रायपुर से वर्धा जा रहे थे. इसी बीच देवरी तहसील के नवाटोला परिसर में कार अनियंत्रित हो गई तथा सड़क के बाजू में स्थित एक पेड़ से टकरा गई. जिसमें गिता श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई व प्रशांतकुमार श्रीवास्तव गंभीर रुप से घायल हो गया. उस पर देवरी के ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here