नाबालिग मोटरसाइकिल चोर पुलिस की गिरफ्त में

0
222

15 मोटरसाइकिलें जब्त, 6 और बरामद की जाएंगी
गोंदिया : तिरोड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 वाहन जब्त किए.
पिछले कुछ दिनों में तिरोड़ा शहर और उसके आसपास मोटरसाइकिल चोरी की संख्या काफी बढ़ गई है. इस संबंध में तिरोड़ा पुलिस ने रातभर गश्त की. 24 जून की सुबह गश्त के दौरान पुलिस को एक 16-17 साल का लड़का मोटरसाइकिल धकेलता हुआ दिखाई दिया. उसकी जांच की गई तो उससे मिली जानकारी के मुताबिक उसके एक साथी को हिरासत में लिया गया है और एक अन्य व्यक्ति गांव से बाहर चला गया है. जांच के दौरान 15 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं. 6 और मोटरसाइकिलों की जानकारी मिल गई है और वह भी मिल जाएंगी. तिरोड़ा पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उक्त कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मड़ामे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक देवीदास कठाडे, हवलदार नितेश बावने, ज्ञानोबा श्रीरामे, सूर्यकांत खराबे, चेतन शेंडे ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here