पुलिस सेवा में नौकरी पाने उच्च शिक्षित भी मैदान में…194 पदों के लिए 14 हजार 676 उम्मीदवार…

0
333
प्रतिनिधि।
गोंदिया। जिले में 22 चालक एवं 172 पुलिस सिपाही भर्ती हेतु 14 हजार 676 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है।
कई वर्ष बाद पुलिस भर्ती होने तथा अनेक शासकीय विभागों में भर्ती प्रक्रिया नहीं होने या पद कम होने से शिक्षित रोज़गारों की संख्या अधिक बढ़ गई है। अब पुलिस भर्ती प्रक्रिया होने से अनेक युवा इसी में जोर आजमाईश कर फिटनेस पूरी करते दिखाई दे रहे है।
जिले में कुल 194 पदों की पुलिस भर्ती प्रकिया में 12वीं पास के साथ ही अनेक उच्च शिक्षित युवाओं के भी मैदान में आने की बात सामने आई है। अबतक 14 हजार 676 उम्मीदवार इन पदों को पाने भर्ती प्रकिया का हिस्सा है। ये प्रक्रिया 19 जनवरी तक जारी रह सकती है।
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में उतरे शिक्षित, उच्च शिक्षित युवाओ, युवतियों को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि शासन को अनेक विभागों में पद भर्ती की नितांत आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here