मध्यम प्रकल्पों में ग्रीष्मकाल में भी पर्याप्त जल भंडार

0
231

9 प्रकल्पों में 33 प्रश. जल संग्रहण
गोंदिया : गोंदिया जिले के प्रकल्प व तालाब ग्रीष्मकाल में दम तोड़ देते है. लेकिन इस वर्ष बेमौसम बारिश ने नुकसान के साथ-साथ फायदा पहुंचाया है. जिले के 9 मध्यम प्रकल्पों में 33.9 प्रश. जल का भंडारण है. जबकि गत वर्ष इसी कालावधि में मात्र 11.32 प्रश. जल संग्रहण था. जिससे इस वर्ष की तुलना में पिछले वर्ष अधिक जल संकट का सामना नागरिकों को सहन करना पड़ा था.
जिले में 9 मध्यम प्रकल्प है. जिनमें बोदलकसा, चोरखमारा, चुलबंध, खैरबंधा, मानागढ़, रेंगेपार, संग्रामपुर, कटंगी व कलपाथरी मध्यम प्रकल्पों का समावेश है. इन प्रकल्पों से खेती की सिंचाई के साथ-साथ जिलेवासियों को पीने का पानी उपलब्ध किया जाता है. हजारों हेक्टेयर खेती में ग्रीष्मकालीन फसलो को सिंचाई की जा रही है. ग्रीष्मकाल में सभी प्रकल्प दम तोड़ देते थे. जिस कारण खेती को ग्रीष्मकाल के दौरान समय पर सिंचाई नहीं मिल पाती थी. वहीं जल संकट गहरा जाता था. इस संदर्भ में मध्यम प्रकल्प विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष अर्थात 24 मई 2022 को जिले के उपरोक्त मध्यम प्रकल्पो में मात्र 11.32 प्रतिशत ही जल शेष बचा हुआ था. लेकिन इन वर्ष इसी कालावधि में 33.9 प्रश. जल का भंडारण है. इसका कारण भी यह बताया जा रहा है कि इस वर्ष बेमौसम बारिश होने से जल स्तर कम नहीं हुआ है. यही कारण है कि इन जलाशयों में जल का इतना भंडारण है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here