महिला को फेसबुक दोस्त ने लगाई 2.24 लाख की चपत

0
198

नागपुर : एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती करने वाले आरोपी ने उसे महंगे गिफ्ट व 50 हजार पाउंड भेजने का लालच देकर उसे करीब 2 लाख 24 हजार रुपए की चपत लगा दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौतम नगर मेकोसाबाग माता मंदिर के पास पांचपावली निवासी प्रिया दिगांबर गोंडाने (33) ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके साथ 7 से 15 मार्च के दरमियान ठगी की गई। उनकी सोशल मीडिया (फेसबुक) के माध्यम से एक व्यक्ति से आॅनलाइन दोस्ती हो गई। वह महिला का वाट्सएप नंबर ले लिया। उसने महिला से चैट करना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला का विश्वास जीतकर उसे महंगे गिफ्ट व विदेशी चलन 50 हजार पाउंड (भारतीय चलन में करीब 50 लाख रुपए) भेजने का लालच दिया। आरोपी ने महिला के वाट्सएप पर कस्टम विभाग का अधिकारी बनकर भी संपर्क किया। उसने कस्टम चार्जेस, लिगल सर्टिफिकेट चार्जेस, कन्वरजेशन चार्जेस के नाम पर महिला से करीब 2,24,000 रुपए की चपत लगाने में कामयाब हो गया। प्रिया गोंडाने की शिकायत पर साइबर पुलिस थाना में एएसआई तिवारी ने धारा 406, 419, 420 व सहधारा 66(क) (ड) के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here