मां के प्रेमी की डंडे से पीटकर हत्या

0
250

अनैतिक रिश्ते से तंग आकर कर दी हत्या
गोंदिया. 16 साल के एक लड़के ने एक विधवा महिला से चार साल से अनैतिक संबंध बना रहे मिस्त्री की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक का नाम चांदोरी निवासी सुनील देवदास बांते (40) बताया गया है.
दवनीवाड़ा थाने के अंतर्गत आने वाले चांदोरी खुर्द का सुनील बांते (40) बघोली की एक विधवा महिला को काम के लिए अपने साथ ले जा रहा था. वह विधवा होने से उनके बीच प्रेम संबंध जुड़ गया. मृतक का महिला के घर आना-जाना था, तो यह बात उसके बेटे को परेशान कर रही थी. इसी कारण उसने सुनील बांते के सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी. सुनील बांते रोजाना की तरह 1 जुलाई को काम से आने के बाद अपने घर चला गया. हाथ-पैर धोकर वह रोजाना की तरह तैयार होकर बघोली चला गया. वह खूब शराब पीकर चौराहे पर बैठा था. इधर-उधर घूमने के बाद वह रात करीब 11 बजे घर के लिए निकला. लेकिन चांदोरी खुर्द गांव से 200 मीटर की दूरी पर एक 16 वर्षीय लड़के ने उसके सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी. उनके शव से 1 मीटर की दूरी पर उनकी साइकिल पड़ी थी. सिर पर चोट के निशान थे. दावनीवाड़ा पुलिस को बुलाया गया है. तिरोड़ा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे, पुलिस निरीक्षक जाधव, पुलिस उपनिरीक्षक राहुल पाटिल, सुकदेव राऊत, पुलिस सिपाही टेंभेकर, धनेश्वर पिपरेवार, हर्षे और गोंदिया ने श्वान की टीम बुलाई. बच्चे को हिरासत में लेने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसके खिलाफ दवनीवाड़ा पुलिस में हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here