मुलभुत आवश्यकता के कामो के लिए निधी उपलब्ध करायेंगे : विधायक विनोद अग्रवाल

0
219

विधायक विनोद अग्रवाल के प्रयत्नो से प्रभाग क्र.८ में १.१६ करोड के मार्ग का भुमिपुजन संपन्न
गोंदिया : गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में अनेक जगहों पर विधायक विनोद अग्रवाल के प्रयत्नों से मंजूर विकासकार्य किए जा रहे है साथ ही गोंदिया शहर के विकास के लिए विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा ५५ करोड़ रूपये की निधी मंजूर करवाई गई है जिसमे से १.१६ करोड़ के मार्ग का भुमिपुजन प्रभाग क्र.८ में किया गया. इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल उपस्थित थे.प्रभागवासियों के उपस्थिती में भुमिपुजन संपन्न हुआ.
आयोजित कार्यक्रम में विधायक विनोद अग्रवाल ने शहर के विकास के रोडमेप के बारे में संक्षिप्त में बताते हुए कहा की गोंदिया शहर में पानी की व्यवस्था,अच्छी सडको का निर्माण, बगीचे का निर्माण, हायमास्ट लाईट नाली की व्यवस्था सीटी सर्वे, ६ आरोग्य हेल्थ केयर सेंटर, ऐसे अनेक विकासकार्य किए गए है साथ ही आनेवाले १.५ वर्षो में गोंदिया शहर के लिए बड़े पैमाने पर निधी मंजूर करवाई जाएगी.जिसके तहत गोंदिया शहर में विकासकार्य किए जाएंगे ऐसी विधायक विनोद अग्रवाल ने जानकारी दी.
इसी कार्यक्रम के निमित्त विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा की, निधी किसी की व्यक्तीगत नही होती यह क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा निधी दी जाती है चाहे वह कोई भी निधी हो.लेकिन मंजूर किसके माध्यम से हुई सरकार से मंजूरी किसने लाइ इसके ऊपर निर्भर करता है और हम कभी किसी भी काम श्रेय नही लेते और भुमिपुजन करने की हमारी कोई रुची नही रहती ऐसा कहकर जनता को संबोधित किया. इस दरम्यान भुमिपुजन पूर्व पार्षद श्रीमती सुधा विजय पांडे, श्रीमती आशा बेलगे एंव अन्य महिलाओ के हस्ते संपन्न किया गया.
इस कार्यक्रम के जनता के आमदार विनोद अग्रवाल, कशिश जयसवाल शहर अध्यक्ष, घनश्याम पानतवने पूर्व सभापति नगर परिषद, शिव शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद, मारवाड़ी युवक मंडल के अध्यक्ष महेश गोयल, पूर्व अध्यक्ष मारवाड़ी युवक मंडल रमाकांत अग्रवाल, रितेश अग्रवाल सचिव(म.यु.म.), ललित दादरीवाल सभापति(म.यु.म) अनिल हुद्दानी,राजेन्द्र कावडे, अहमद मनिहार,विक्की यादव,राम पुरोहित,विनोद किराड महामंत्री चाबी संगठन,मोन्या नागदवने महामंत्री, धर्मेन्द्र डोहरे, लालू शर्मा श्याम बेलगे, श्रीमती सुधा विजय पांडे(पूर्व पार्षद), आशा बेलगे, मीराबाई आंकड़े, मैथिली पुरोहित, वंदना शर्मा, ऋषि जयसवाल, शशि गुप्ता, रिंकू शर्मा, संजू शर्मा, कपूरचंद रोचवानी, खलील फांडण, गोपी गुप्ता, टीटू कालिया, गट्टू शेख, पीनू दीवानीवाल, अमित यादव, भवानी यादव, हारून फांडण, चेतन भोलावे आदि मान्यवर उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here