मेरी वसुंधरा अभियान में नागपुर – गोंदिया जिप सर्वश्रेष्ठ

0
175

गोंदिया : पंचतत्वों के संवर्धन, संरक्षण और जतन कर के सतत विकास को प्राप्त करने के लिए शुरू किया गया ‘मेरी वसुंधरा अभियान 3.0’ समारोह मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इसमें नागपुर मंडल को राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राजस्व विभाग की श्रेणी में तीसरे नंबर का पुरस्कार मिला. साथ ही, नागपुर जिला जिलाधीश और गोंदिया को जिला परिषद के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
नागपुर विभाग में 1 लाख से 3 लाख जनसंख्या समूह में वर्धा नगर परिषद को 2 करोड़ रु., 50 हजार 1 लाख जनसंख्या समूह में उमरेड नगर परिषद को 1 करोड़ 50 लाख रु., 25 से 30 हजार की जनसंख्या समूह में देसाईगंज नगर परिषद को 1 करोड़ 50 लाख रु., 15 से 25 हजार की जनसंख्या में पवनी नगर परिषद व खापा नगर परिषद को 1 करोड़ 50 लाख रु. तथा दावलमेटी ग्राम पंचायत कारंजा, ग्राम पंचायत वडेगांव, ग्राम पंचायत आनंदवन को पुरस्कार प्रदान किये गये. विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी के मार्गदर्शन में विभाग के समस्त जिलाधीश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी व विकास शाखा के उपायुक्त डा. कमलकिशोर फुटाने, नगर प्रशासन के विभागीय सहआयुक्त संघमित्रा ढोके, सभी नगर परिषद मुख्याधिकारी, ग्राम सेवक, सरपंच की अहम भूमिका रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here