राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से मनोहर भिड़े के बयान का निषेध

0
202

गोंदिया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महात्मा जोतिबा फुले, क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले, पंडित जवाहरलाल नेहरू और साईबाबा के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयानों के खिलाफ निषेध कर मनोहर भिड़े के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें, ऐसी मांग का ज्ञापन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया. पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष गंगाधर परशुरामकर, ओबीसी सेल के जिला अध्यक्ष प्रभाकर दोनोडे की उपस्थिति में कांग्रेस भवन रेलटोली कार्यालय से राजलक्ष्मी चौक तक निषेध मोर्चा निकाला गया. राजलक्ष्मी चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के पुतले पर माला चढ़ाकर महापुरुष का अपमान करने वाले मनोहर भिड़े को गिरफ्तार करो के नारे लगाते हुए निषेध किया गया. इस अवसर पर यशवंत गणवीर, सुरेश हर्षे, विशाल शेंडे, रफीक खान, अशोक शहारे, केतन तुरकर, मनोज डोंगरे, मोहन पटले, डा. अविनाश काशीवार, लोकपाल गहाणे, डा. अजय उमाटे, विनीत सहारे, सचिन शेंडे, नीरज उपवंशी, अजय लांजेवार, राजू एन जैन, बिसराम चर्जे, अशोक गोस्वामी, रमेश रहांगडाले, डा. खान, खालिद पठान, नानू मुदलियार, डा. माधुरी नासरे, सुशीला भालेराव, कुंदा दोनोड, चेतना पराते, जगदीश बावनथड़े, प्रदीप रोकड़े, सुनील थोटे, निशिकांत पेठे, संदीप मिश्रा, ओमप्रकाश लांजेवार, सैयद इकबाल, राजकुमार ठाकरे, समीर कटरे, चंद्रकुमार चुटे, एकनाथ वहिले, नागो बंसोड, सुनील पटले, शैलेश वासनिक, झनकलाल ढेकवार, तुलसीदास कोडापे आदि उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here